ट्रक चालक की दिनदहाड़े हत्या:अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज; कोलकाता से जबलपुर आया था ट्रक

जबलपुर में शनिवार दोपहर एक ट्रक चालक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात संजीवनी नगर के शाही तालाब के पास हुई। सूचना मिलते ही सीएसपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के बाद से चालक के साथ मौजूद कंडक्टर गायब है, जिससे उसके ही शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। केबिन में खून से सना पत्थर मिला करीब दोपहर 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सीजी 04 QZ 9427 नंबर का ट्रक सड़क किनारे खड़ा है। ट्रक के अंदर चालक का शव पड़ा है और पास ही खून से सना भारी पत्थर मिला है। मृतक की पहचान महेंद्र रजक के रूप में हुई, जो कोलकाता से नगर निगम जबलपुर के लिए पाइप लेकर आया था। अधिकारी ने हिलाकर उठाने की कोशिश की, तब दिखा शव नगर निगम जल विभाग के अजय पटेल ने बताया कि अमृत प्रोजेक्ट के लिए पाइप आना था। वह ट्रक के पास काफी देर तक चालक को ढूंढते रहे। ट्रक के दूसरी ओर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था। केबिन में चढ़कर उन्होंने कंबल ओढ़े ड्राइवर को हिलाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर तुरंत पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी। सीएसपी एमपी निगोतिया के मुताबिक प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि महेंद्र की हत्या सिर पर पत्थर पटककर की गई है। कंडक्टर पर शक घटना के बाद से कंडक्टर इम्मू पटेल फरार है। पुलिस को शक है कि किसी विवाद के चलते हत्या की गई हो। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *