महासमुंद| तुमगांव थाना अंतर्गत गोपालपुर तिराहा के पास एक रायपुर निवासी के ओडिशा से वापस लौटने के दौरान गोपालपुर तिराहा के पास सामने जा रही ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक स टकरा गई। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर वार्ड 1 थाना उरला जिला रायपुर निवासी टुनटुन यादव पिता जगलाल यादव 18 अप्रैल को अपने साथी अनिल गौतम, पृथ्वीनाथ पांडे के साथ कार में बैठकर ओडिशा से वापस रायपुर जा रहे थे। कार को पृथ्वीनाथ पांडे चला रहा था इसी दौरान सुबह करीबन 4:30 बजे एनएच 53 रोड गोपालपुर तिराहा तुमगांव के पास सामने की ओर से आ रही अज्ञात ट्रक चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक के पीछे से टकराकर एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में कार क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में बैठे अनिल गौतम, टुनटुन यादव को अंदरूणी चोंटें आई थी व कार चालक को मामूली चोंट आई। इसके बाद डायल 112 वाहन के माध्यम से इन्हें सीएचसी तुमगांव लाया गया जहां डाक्टर ने टुनटुन यादव को चेक करने पर मृत होना बताया। वहीं अनिल गौतम, पृथ्वीनाथ पांडे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर चले गये। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है।


