ट्रक ने 5 दोस्तों को कुचला, 4 की मौत:रीवा में सड़क पर बिखरे शवों के टुकड़े, 5 घंटे पड़े रहे; पोटली में ले जाना पड़ा

रीवा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 5 युवकों को कुचल दिया। इसमें चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। ट्रक की चपेट में आने से चारों के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पांच घंटे तक शव वहीं पड़े रहे। पुलिस को पोटली में शव को ले जाना पड़ा। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बंकुइया में हुआ। युवकों की मौत से भड़के परिजन और ग्रामीणों ने जेरुका में चक्काजाम कर दिया। इससे 5 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। मृतकों की पहचान आशीष साकेत, शिवबहादुर साकेत, सागर साकेत और नवीन साकेत के रूप में हुई। परिजन ने आरोप लगाया कि ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। एक ही बाइक पर सवार थे युवक
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि एक ही बाइक पर 5 लोग सवार थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देखिए हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें परिजन बोले – कोई शवों को उठाने नहीं आया
मृतकों के परिजन ने कहा कि अगर किसी अमीर परिवार के बच्चे होते, तो लाशें तुरंत हटा ली जातीं, लेकिन यहां पांच घंटे तक सड़क पर शव टुकड़ों में बिखरे रहे। मृतक आशीष की दादी कलाबाई साकेत ने बताया कि खनिज माफियाओं के ट्रक बस्ती से तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही और गरीबों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। हमें लाश उठाने नहीं दिया, लोग तमाशा देखते रहे
मृतक के चाचा रमेश साकेत ने कहा, सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक मेरे जिगर के टुकड़े का शव सड़क पर यूं ही पड़ा रह गया। न हमें लाश को उठाने दिया गया। न ही प्रशासन ने उठाई। हर कोई तमाशा देखता रहा। हम सड़क पर बैठकर सिर पीटते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *