ट्रक से 1 करोड़ 42 लाख का डोडाचूरा पकड़ा:ड्राइवर गिरफ्तार, 29 क्विंटल 31 किलो डोडाचूरा बरामद

मन्दसौर की कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात एक ट्रक से 29 क्विंटल 31 किलो डोडाचुरा बरामद किया। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एसपी अभषेक आनन्द ने बताया, एएसआई अभषेक पाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान पासिंग 12 चक्का ट्रक में बड़ी मात्रा में डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। ट्रक प्रतापगढ़ से जावरा की तरफ जाने वाला है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 10 नम्बर नाका के पास नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ14 GF9849 को रोकर ड्राइवर को हिरासत में लिया। उसने अपना नाम मोहम्मद शमीम पिता अनिस अहमद जुलाहा (38) निवासी शाहबुद्दीनपुर थाना कोतवाली जिला मुजफ्फर नगर बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें रखे 141 प्लास्टिक के बैग में 29 क्विंटल 31 किलो ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 42 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *