ट्रेन में फिर पत्थरबाजी, बच्ची हुई घायल, कोच के कांच टूटे

बिसरा| चक्रधरपुर रेल मंडल में बुधवार को भी राउरकेला सेक्शन में यात्री ट्रेन पर पत्थरबाजी की। इसमें 7 साल की अनुप्रिया मुर्मू घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे की सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है और पत्थरबाजों की शिनाख्त कर रही है। पत्थरबाजी की घटना टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में सुबह 8:15 बजे घटी। जैसे ही यह ट्रेन भालूलता को पार करते हुए बिसरा स्टेशन को पहुंचने वाली थी, स्टेशन पर बिसरा के पास अचानक से ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू हो गयी। ट्रेन के अन्दर मौजूद यात्री समझ ही नहीं पाए कि अचानक से उनकी चलती ट्रेन में बाहर से पत्थरबाजी कैसे शुरू हो गई। यात्री बाहर से चल रहे पत्थर से बचने की जगह ढूंढने लगे। ट्रेन के कोच संख्या एस 2 के बर्थ संख्या 31 पर सफर कर रही मासूम 7 साल की बच्ची अनुप्रिया मुर्मू पत्थरबाजी में घायल हो गयी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *