9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति

दंतेवाड़ा| जिले में संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की बालिकाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा वर्ष 2024-25 के अंतर्गत बालिका शिक्षा सहयोग योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य बस्तर संभाग की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को 250 रुपये, 10वीं 300 रुपये, 11वीं 350 रुपये एवं 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं को 400 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा सामान्य वर्ग की हो सकती है। लेकिन सभी वर्गों के लिए बीपीएल कार्ड अनिवार्य है। आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करें। इच्छुक छात्राएं अपने संस्था से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 मई तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *