ट्रेन रोकने के मामले में कांग्रेसियों को जेल:2 घंटे में मिली जमानत, सेक्स सीडी मामले में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी का किया था विरोध

NSUI के राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला को ट्रेन रोकने के मामले में आज जेल भेजा गया। हालांकि, दो घंटे बाद ही उन्हें जमानत मिल गई और शाम 7 बजे रिहा कर दिया गया। मामला उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चर्चित सीडी कांड में जेल भेजा गया था। तब NSUI कार्यकर्ताओं ने रायपुर में ट्रेन रोककर विरोध जताया था। इसी मामले में आज कोर्ट ने दोनों नेताओं को जेल भेजने का आदेश दिया। CD कांड में जब भूपेश बघेल जेल गए थे अक्टूबर साल 2017 में छत्तीसगढ़ में एक कथित अश्लील सीडी सामने आई थी। जिसे कथित तौर पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया गया। इस पर बघेल के करीबी विनोद वर्मा को टीम दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई थी। तब इसी सीडी कांड में सितंबर 2018 को तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। और तब भूपेश बघेल ने जेल से जमानत लेगने से इंकार कर दिया था। हालांकि इसी साल मार्च 2025 में कोर्ट ने उन्हे इस मामले से बरी कर दिया। जिसके बाद फिर से रि-पिटिशन दाखिल की गई है। सरोना में रोकी थी ट्रेन साल 2018 में हुई भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इसी कड़ी में NSUI और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरोना में ट्रेन रोक दिया था। जिसके बाद हनी सिंह बग्गा और भावेश शुक्ला पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में उन पर धारा 174 (A) और 147 के तहत मामले दर्ज किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *