रायपुर नगर निगम में कल जोन अध्यक्षों का चुनाव:सभी जोन में बनेंगे भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष, इन नामों की चर्चा

रायपुर नगर निगम कल गुरुवार को 9 जोन अध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। निगम कार्यालय महात्मा गांधी सदन के सामान्य सभा हॉल में किया जाएगा। इस बार नगर निगम में भाजपा के 60, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। बहुमत के कारण चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा की ओर से सिर्फ एक नामांकन भरा जाएगा। निगम में भाजपा की सत्ता आने के बाद जोन अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। पिछले कार्यकाल में जोन अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया जोन कार्यालयों में पूरी की गई थी, लेकिन इस बार ये निगम कार्यालय में होगी। भाजपा पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण निर्विरोध चुनाव किया जाएगा। इन नामों की चर्चा जोन अध्यक्ष के लिए गज्जू साहू, साधना प्रमोद साहू, अजय साहू, आशु चंद्रवंशी बद्री गुप्ता, श्वेता विश्वकर्मा, प्रीतम सिंह ठाकुर, प्रदीप वर्मा और सुषमा तिलक साहू के नाम की चर्चा है। सभापति सूर्यकांत राठौर जोन 2 के पदेन अध्यक्ष हैं। ऐसे में 9 जोन के अध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है। कांग्रेस पार्षदों की संख्या कम है। ऐसे में कांग्रेस की ओर से किसी भी जोन अध्यक्ष के लिए में नामांकन ही दाखिल नहीं किया जा सकेगा। उनके महज 7 पार्षद जीतकर आए हैं। एक निर्दलीय पार्षद के कांग्रेस प्रवेश के बाद उनकी संख्या 8 हो गई। जोन अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *