खड़गपुर| खड़गपुर-बालासोर रेलवे स्टेशनों के बीच मौजूद बेलदा रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी हो कि स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम शव को रेल पटरी के पास गिरा हुआ देखा था। घटना की जानकारी राजकीय रेल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


