नागौर में ट्रेलर की टक्कर से टेंपो सवार मां-बेटे और बहू की मौत हो गई। पति-पत्नी मां को अस्पताल दिखाकर लौट रहे थे। हादसा मारवाड़-मूंडवा में शाम साढ़े 4 बजे के करीब नेशनल हाईवे 58 (बीकानेर-अजमेर) पर इनाणा बाइपास पर हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एसएचओ सुरेश चौधरी ने बताया- हादसे में मूंडवा निवासी चुका (46) पत्नी उमरदीन, उसके बेटे रूस्तम (26) पुत्र उमरदीन और बहू गुलशन (24) पत्नी रूस्तम की मौत हो गई। रूस्तम बीमार मां को नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल में दिखाने गया था। मां को दिखाने के बाद तीनों वापस टेंपो में लौट रहे थे। टेंपो को रूस्तम चला रहा था। इसी दौरान मूंडवा से 8 किलोमीटर पहले ईनाणा बाइपास पर नायरा पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक के प्रयास में ट्रेलर रॉन्ग साइड में आ गया और टेंपो को टक्कर मार दी। सास और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रूस्तम ने मूंडवा अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे के बाद लोगों के मौके पर पहुंचने से पहले ही ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। रूस्तम के दो बेटियां आलिया (5) और फातिमा (1) है। दोनों बेटियों की जिम्मेदारी अब रुस्तम के पिता उमरदीन पर आ गई है। अब देखिए हादसे से जुड़ी PHOTOS… ……… ये खबर भ पढ़ें… युवक का किडनैप कर ले जा रहे 2 की मौत:परिवार की लड़की से लव मैरिज करने से नाराज थे, तेज रफ्तार बोलेरो पलटी अलवर में लव मैरिज से नाराज लड़की के रिश्तेदारों ने युवक का किडनैप कर लिया। युवक को बोलेरो में ले जाते समय गाड़ी पलटी खा गई। हादसे में लड़की के रिश्तेदार समेत 2 लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र के नया गांव माचाडी का शुक्रवार दोपहर 1 बजे का है। पूरी खबर पढ़ें…


