ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत:गड्ढे के कारण उछलकर गिरा, फसल कटाई करने जा रहा था एमपी

बूंदी के लाखेरी में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर शनिवार को एक ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर के आगे बैठा था। इसी दौरान हाईवे के गड्ढे के कार ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। लाखेरी थाने के एएसआई बाबूलाल नागर ने बताया कि अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के जौहरी का बास निवासी राकेश (30) पुत्र रामस्वरूप जाटव की हादसे में मौत हुई है। ये लोग ट्रैक्टर लेकर मध्य प्रदेश फसल कटाई के लिए जा रहे थे। इसी बीच मेगा हाईवे पर पापडी रेलवेब्रिज के पास अचानक ब्रेक लगाने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर ड्राइवर के पास बैठा राकेश नीचे गिर गया। इसी समय उसका थ्रेशर पलट गया। इसके चलते दबने से गंभीर घायल हो गया। लाखेरी अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर मृतक का भाई चला रहा था। हादसे को लेकर मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *