नागौर में 50Km दूर से परीक्षा देने पहुंचा दिव्यांग कैंडिडेट:हेल्पर के साथ आया; फोर्थ ग्रेड एग्जाम सेंटर्स पर लगी लंबी लाइन

नागौर में राजस्थान फोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा के तहत दूसरे दिन 2 पारियों में परीक्षा हुई। हर पारी के लिए 5,112 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। नागौर जिले में 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। जिले में 19 से 21 सितंबर तक हो रहे एग्जाम में 30,672 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। इस दौरान दूर- दूर से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। बलदेवराम मिर्धा कॉलेज सेंटर पर कुचामन सिटी का एक दृष्टिहीन छात्र हेल्पर के साथ पहुंचा। वहीं जायल का दिव्यांग परीक्षार्थी राजूराम स्कूटी से 50 किमी. दूर कांकरिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंचा। सुबह से लगी लंबी लाइनें नागौर के बलदेवराम मिर्धा कॉलेज और रतन बहन गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल के एग्जाम सेंटर पर सुबह 8 बजे से पहले ही कैंडिडेट्स की लंबी लाइन नजर आई। वहीं, कांकरिया स्कूल और माडी बाई मिर्धा कॉलेज समेत सभी एग्जाम सेंटर के बाहर भी कैंडिडेट्स की काफी भीड़ दिखी। ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस तैनात ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सदर, कोतवाली, महिला थाना और यातायात थाना पुलिसकर्मी फील्ड में हैं। रेलवे स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, पुराना अस्पताल रोड, मानासर रोड और मानासर ओवरब्रिज के नीचे अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है। CCTV और फ्लाइंग स्क्वॉड से निगरानी परीक्षा में नकल और डमी कैंडिडेट्स पर कंट्रोल के लिए परीक्षा केंद्रों रोकने के लिए CCTV कैमरे, वीडियोग्राफी और फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए। दोनों पारी में परीक्षा से एक घंटे पहले ही गेट बंद कर दिए गए। आधार और परमिशन लेटर मिलान के बाद ही कैंडिडेट्स को एंट्री दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *