ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी विवाद:कल्टीवेयर से हमला किया, 11 लोग घायल, गंभीर हालत होने पर एक को भोपाल रेफर किया

राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के लहरचा गांव में रविवार को जमीन से ट्रैक्टर निकालने की बात पर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों के करीब 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। ट्रैक्टर के दांतेदार कल्टीवेटर से हमला किया जानकारी के अनुसार, कालीपीठ थाने से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित लहरचा गांव में रहने वाले नारायण और उसके छोटे भाई मायापुरी के बीच खेत की जमीन से ट्रैक्टर निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर के दांतेदार कल्टीवेटर से नारायण पर हमला कर दिया गया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगी। दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए, एक को भोपाल रेफर किया घटना में मायापुरी पक्ष के 6 और नारायण पक्ष के 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं नारायण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *