ठंड की वजह से देर से खुल रहे बाजार:खरगोन में स्कूलों के समय में बदलाव जारी, पारा 10 डिग्री पहुंचा

खरगोन में सोमवार को कोहरे में हल्की कमी दर्ज की गई, लेकिन इसके साथ ही ठंड में इजाफा हो गया। रात का तापमान गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में इसमें 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर बना हुआ है। सुबह देर से खुल रहे बाजार कड़ाके की ठंड के कारण सुबह 8 बजे के बाद ही बाजारों में रौनक नजर आने लगी। पिछले तीन दिनों से धूप ठीक से नहीं निकलने के कारण दिन का तापमान भी लगातार गिर रहा है। फिलहाल दिन का पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान बताया जा रहा है। पांच दिन बाद रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लगातार गिरावट के चलते रात का तापमान पांच दिनों बाद फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। ठंड और धुंध के कारण लोग सुबह और रात के समय घरों में अलाव का सहारा ले रहे हैं। रबी फसलों पर असर की आशंका तापमान में गिरावट और लगातार तीन दिनों से बने कोहरे व धुंध का असर रबी की फसलों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित होने से फसलों की बढ़वार धीमी हो सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेतों की मेड़ों के आसपास धुआं करके तापमान बनाए रखने का प्रयास करें। स्कूलों के समय में राहत जारी ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों के सुबह 9:30 बजे के बाद खुलने के आदेश को जारी रखा है। पहले यह आदेश 30 दिसंबर तक के लिए था। जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. कानूड ने बताया कि ठंड को देखते हुए आगामी आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *