बालाघाट में आंबेडकर-काली पुतली चौक पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल:नपा ने आधी रात में काम शुरू करवाया; अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बालाघाट नगर पालिका (नपा) ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। शहर के दो प्रमुख स्थानों, आंबेडकर चौक और काली पुतली चौक पर ये सिग्नल लगाए जाएंगे। नवंबर में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। नपा ने रविवार देर रात आंबेडकर चौक पर यातायात सिग्नल लगाने के लिए खुदाई का काम शुरू किया। जेसीबी की मदद से केबल डालने के लिए यह कार्य किया गया। नपाध्यक्ष भारती ठाकुर ने देर रात तक चले इस खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। आंबेडकर चौक के बाद काली पुतली चौक पर भी लगाए जाएंगे सिग्नल इस दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति संगीता खगेश कावरे, नपा इंजीनियर और ट्रैफिक सिग्नल का काम कर रही एजेंसी के कर्मचारी भी मौजूद थे। नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर ने बताया कि शहर के आवाजाही में बाधा न पड़े, इसलिए यह काम आधी रात में शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आंबेडकर चौक के बाद काली पुतली चौक पर भी सिग्नल लगाए जाएंगे। नपाध्यक्ष के कार्यकाल में काली पुतली और हनुमान चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। हालांकि, वे लगने के मुश्किल से एक महीने बाद ही बंद हो गए और तब से दोबारा शुरू नहीं हो पाए हैं। इन पुराने सिग्नलों के बंद पड़े होने के कारण लोग नपा और यातायात पुलिस पर सवाल उठाते रहे हैं। जनता को आशंका है कि कहीं इन नए ट्रैफिक सिग्नलों का हश्र भी पहले जैसा न हो जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *