जशपुरनगर | ठंड की विदाई में अभी कुछ दिनों का वक्त और लग सकता है। बीते साल फरवरी के पहले सप्ताह तक ठंड की विदाई शुरू हो गई थी। क्योंकि मौसम शुष्क था। इस साल बीते चार दिनों से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। मंगलवार-बुधवार की रात को बगीचा, नारायणपुर सहित कई इलाकों में बारिश भी हुई थी। इस बारिश के बाद उन इलाकों में ठंड लौट आई है। दिन में अभी भी हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। सुबह-शाम के वक्त ठंड बढ़ रही है। गुरूवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर रहा।


