हवा में जहर… डंप करने की बजाए कचरे में लगा रहे आग

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जशपुरनगर में कचरा या कबाड़ को जलाने की घटनाएं आम हो गई हैं। डंप करने के बजाय लोग कबाड़ और कचरे में आग लगा रहे हैं, जिससे जहरीले धुएं से आसपास के लोगों की सेहत को खतरा है। इस मामले पर नगर पालिका की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बुधवार को विवेकानंद कॉलोनी में लोगों ने वायर जलने की गंध महसूस की। घरों की वायरिंग और इलेक्ट्रिकल बोर्ड चेक करने पर सब कुछ सामान्य पाया गया, लेकिन बाहर निकलने पर दरबारी टोली रोड पर टायर और वायर जलते पाए गए। इस कारण आग की लपटें और काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया। शहर के करबला रोड में स्थित दीपू बागान कॉलोनी में किराए के मकानों में रहने वाले कबाड़ कलेक्शन करने वाले लोग अक्सर सड़क या कॉलोनी के बीच में आग लगाते हैं। इसके कारण आसपास के लोगों को बार-बार खतरा और प्रदूषण झेलना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *