ठंड से मिली राहत… आज भी घने कोहरे का असर

रांची सहित राज्य के मौसम में शुक्रवार को ठंड का असर कम हो गया। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र गहराने की वजह से बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। डकरा क्षेत्र में दिन में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि आसमान में बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *