ठंड से राहत की आस, आज पारा 2 डिग्री बढ़ सकता है

बालोद| साल के अंतिम दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। उत्तर दिशा से कम मात्रा में ठंडी हवा आने से नए साल के पहले दिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा होने का अनुमान है। इस स्थिति में लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम 7 से रात 8 बजे के बीच वातावरण मंे नमी की मात्रा 44 फीसदी रही। इस दौरान 3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *