भास्कर न्यूज | बालोद नए साल के पहले दिन सुरक्षा के लिहाज से तांदुला, गोंदली, खरखरा सहित अन्य बांध, धार्मिक, पर्यटन स्थलों में पुलिस विभाग के लगभग 250 जवान तैनात रहेंगे। एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि गंगा मैया मंदिर, सियादेही, रानीमाई सहित जिले के प्रमुख धार्मिक, पर्यटन स्थलों में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिलेभर में नजदीकी थाने के प्रभारी व स्टाफ उन स्थानों में पेट्रोलिंग करेंगे। धार्मिक, पर्यटन स्थलों में बालोद के अलावा दूसरे जिले के लोग भी पहुंचंेगे। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। ब्रेथ एनालाइजर उपकरण से वाहन चालकों की जांच करने संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं।


