डिंडौरी में जिला स्तरीय किक वॉलीबॉल प्रतियोगिता:25 टीमों ने लिया हिस्सा; अब नेशनल गेम्स में जाएंगे चयनित खिलाड़ी

डिंडौरी जिले की शहपुरा जनपद स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय सेपक टाकरा (किक वॉलीबॉल) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय नॉकआउट प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। नेशनल गेम्स के लिए चयनित हुए खिलाड़ी प्रतियोगिता के माध्यम से डिंडोरी जिले की टीम का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी पंजाब में होने वाले नेशनल गेम्स ‘खेलो इंडिया’ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांसद ने दी शुभकामनाएं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह नारी सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का एक अनूठा माध्यम है। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने पर जोर दिया। इस खेल में संदीपनी स्कूल की छात्राएं देवती पूषाम, अभिलाषा परस्ते और गंगोत्री मरावी पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रतियोगिता के दौरान सेपक टाकरा संघ के अध्यक्ष संतोष राजपूत, सचिव प्रतीक केसरवानी और ज्ञान दीप त्रिपाठी सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *