डिंडौरी रोड पर सड़क हादसा:छोटे मालवाहक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत-एक घायल

सोमवार शाम मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। डिंडौरी रोड में ग्राम छपरी के नजदीक हुई इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के विषय में बताया गया है कि डिंडौरी जिले के शहपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम सरसी माल निवासी दिलीप कुमार (46) की बाइक को सामने से आ रहे एक छोटे मालवाहक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस और पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके घायल को अस्पताल पहुंचाया गया साथ ही शव को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *