डिडौंरी में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती:राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधायक और अधिकारियों सहित हजारों छात्रों ने किया सूर्य नमस्कार

डिडौंरी जिले के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। जिसमें शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, एपसी वाहिनी सिंह, जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर, एडिशनल एसपी जगन्नाथ मरकाम और एसडीएम राम बाबू देवांगन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के साथ सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि 11 सितंबर 1893 को विश्व धर्म संसद में दिए गए उनके भाषण ने पूरे विश्व को भारत का मुरीद बना दिया था। उन्होंने विश्व को भारतीय धर्म की सहिष्णुता और सार्वभौमिकता से परिचित कराया। मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज विश्व के लगभग 200 देश 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। उन्होंने सभी से नियमित योग करने का आग्रह किया और कहा कि मानव जीवन में योग का विशेष महत्व है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *