हनुमानगढ़| डिस्कॉम में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई)/ऑपरेटर-तृती य (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन मुख्य परीक्षा 23 फरवरी को दो पारियों में होगी। मुख्य परीक्षा की स्कीम एवं सिलेबस संबंधी जानकारी डिस्कॉम की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। मुख्य परीक्षा की समयावधि 2 घंटे की होगी जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होगें।


