गुमला|डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला में भारत सरकार के डाक विभाग (संचार मंत्रालय) के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की पत्र लेखन प्रतियोगिता ढाई आखर का गरिमामय आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने बताया कि इस वर्ष “मेरे आदर्श को पत्र” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पत्र लेखन की पारंपरिक कला को पुनर्जीवित करना और उनकी रचनात्मकता को निखारना है। डाक अधीक्षक गुमला आशुतोष सिन्हा ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को सर्किल और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक अभिजीत झा, संजुक्ता खटुआ सहित डाक विभाग के एसएस. ठाकुर, आंचल स्नेहिता बारला और शाहनवाज आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुडू|अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न फ्री ऑनलाइन कोर्स के बारे में प्रशिक्षुओं को परिचित कराना था। इस कार्यक्रम में स्वयं कोर्स के विषय में सहायक प्राध्यापक संदीप कुमार ने विस्तार पूर्वक चर्चा किया और विविध कोर्स के विषय में जानकारी कराई गई। जिनमें से निःशुल्क कोर्स और उनके पंजीयन पर सविस्तार बताया गया। कार्यशाला में विशेष रूप से महाविद्यालय के सचिव इंद्रजीत भारती तथा इस कार्यशाला का निर्देशन प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी के द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान जंगबहादुर, पंकज, अफताब, रेणुका ,कुंदन ,पवन, ममता, आरती,प्यारी डॉ शशि,डॉ सुनीता अमृत, एवं समस्त प्रशिक्षु मौजूद थे।


