भास्कर न्यूज|कामडारा राजकीय उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय कुरकुरा में शनिवार को कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई व शुभकामना दिवस का भव्य व गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के एच एम इंदिरा कुमारी बड़ाईक के नेतृत्व पर आयोजित िकया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्वलन व स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों व रंगारंग सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें नृत्य, गीत, भाषण, कविता-पाठ व प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों व विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंदिरा कुमारी बड़ाइक ने संबोधन मे कहा कि “विद्यार्थी विद्यालय की पहचान होते हैं। अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ें, यही हमारी सच्ची कामना है। अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को जीवन की नई यात्रा के लिए मार्गदर्शन देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस विदाई समारोह के दौरान कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालयी जीवन की स्मृतियों को साझा किया, जिससे वातावरण भावुक हो उठा। अंत में सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।इस कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक अरविंद कुमार साहू और शिक्षक रंथू सर ने भी संबोधन कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूली के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थी।


