जयपुर ईस्ट जिले की डीएसटी और कानोता थाना पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी गांजा तस्कर के पास से 558 ग्राम गांजा और 1580 रुपए बरामद किये हैं। पुलिस टीम को जानकारी मिली थी की एक मादक पदार्थ तस्कर बड़ी मांत्रा में गांजे की सप्लाई करने के लिए आ रहा हैं। जिस पर टीम ने कानोता थाना पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, बेचने वालो व नशा करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत यह ऑपरेशन किया गया। थाना कानोता के नेतृत्व में जिला विशेष टीम व पुलिस थाना कानोता की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों व अवैध रूप से गांजा व स्मैक सप्लाई करने व बेचने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत स्मैक व गांजा बेचने वाले व सप्लाई करने वालों के खिलाफ सूचना एकत्रित की जा रही हैं। इसी दौरान टीम को सूचना मिली की इब्राहिम खांन (50)पुत्र भूरेखा निवासी गांव मिल्कीपुरा खेरला थाना महवा जिला दौसा हाल निवासी मुर्गी फार्म 28 नं. बस स्टेण्ड पुलिस थाना कानोता जयपुर गांजा लेकर आया हैं। जिस पर टीम ने उसे डिटेन कर सर्च किया तो आरोपी के पास से पुलिस सर्च के दौरान 558 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व बिकी राशि 1580 रुपए मिले।गिरफ्तार इब्राहिम खान ने पूछताछ में बताया कि में यह गांजा बाहर से लेकर आता हैं और लोगों को 100 से 200 रुपए पुडिया में बेचता था। उसे यह काम करते हुए 5 माह से अधिक हो चुका हैं।


