राशन कार्ड धारकों को 31 मार्च तक ई-केवाईसी करना जरूरी:11 प्रतिशत लाभार्थियों ने नहीं कराया, अनाज मिलना हो जाएगा बंद

झालावाड़ जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी है। जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अब तक 89.03 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। शेष 11 प्रतिशत लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक का अंतिम मौका दिया गया है। जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जो लाभार्थी इस समय सीमा में ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटा दिए जाएंगे। 31 मार्च 2025 तक ई-केवाईसी करवाने पर उनके नाम दोबारा सक्रिय किए जा सकते हैं। विशेष छूट के तहत 10 वर्ष से छोटे बच्चों, 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को ई-केवाईसी से मुक्त रखा गया है। 5 से 10 वर्ष के बच्चों का आधार अपडेट होने के बाद किसी भी राशन डीलर के यहां ई-केवाईसी करवाई जा सकती है। राशन कार्ड धारक बायोमेट्रिक या आइरिश स्कैनर के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं को अपने राशन कार्ड में आधार सिडिंग करानी है, वे अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय या जिला रसद कार्यालय, झालावाड़ में ई-केवाईसी करवा सकते हैं। तकनीकी कारणों से ई-केवाईसी में समस्या आने पर विभाग द्वारा मामले का समाधान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *