डीग शहर से पतंजलि योग कक्षा डीग का 25 सदस्यीय दल थेरेपी प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। यह दल 10 दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेगा। गणेश मंदिर से रवाना हुए इस दल को पतंजलि योग के कार्यकर्ताओं ने साफा और माला पहनाकर विदा किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा कर और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। यह दल हरिद्वार में 10 दिन का थेरेपी प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दल डीग वापस लौटेगा। इस मौके पर विजेंद्र सैनी, बृजेश शर्मा, विनोद शर्मा (शिवा होजरी वाले), उमराव, राधा रमन, डॉ. प्रिया, कमलेश और भगवती सहित कई लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” है और स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा सुख है।


