डीवीसी अस्पताल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल में रांची के भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल एवं डीवीसी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीवीसी एफजीडी के वरीय जीएम एसएन प्रसाद, मेडिका हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिंद्या अनुराधा, डीवीसी के डीजीएम हेल्थ डॉ.एसके झा, डॉ. बी सुदर्शन ने किया। समारोह को वरीय जीएम ने कहा कि डीवीसी द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शिविर का आयोजन कर लोगों एवं कामगारों की निःशुल्क जांच करवाती है। शिविर में 195 लोगों के आंखों की जांच मेडिका की डॉ. अनिंद्या अनुराधा एवं टीम के द्वारा किया गया। डॉ. अनिंद्या अनुराधा ने कहा कि 50 रोगियों में मोतियाबिंद पाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *