भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सैमसन मसीह की देखरेख में स्वयंसेवी संस्थाओं की एक टीम गठित की है। जिसमें केवीआई वेलफेयर सोसायटी के स्वयंसेवक और स्कूल ऑफ साइंसेज के सहायक प्रोफेसर बिक्रमजीत सिंह और डॉ. शरणप्रीत कौर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीम को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। लोगों को जलभराव और स्वच्छता उपायों के बारे जागरूक भी करेगी। जमा हुए पानी के कारण पैरों में होने वाली विभिन्न त्वचा संबंधी समस्याओं और फंगल संक्रमण के उपचार के लिए क्रीम वितरित की जाएगी।


