अमृतसर| भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बचाव कार्य व जनता को सुविधाएं देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 महीने पहले 292 करोड़ भगवंत मान सरकार को भेजे थे, जिसे आप सरकार खर्च करने में नाकाम रही। मलिक ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वीरवार को बाढ़ पीड़ित पंजाब के क्षेत्रों का दौरा करने के लिए पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करके उन्हें हर राहत देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सभी आम आदमी पार्टी सांसद व मंत्री कहीं नजर नहीं आ रहे ।


