डूंगरपुर में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती:300 से अधिक उम्मीदवारों 5 किलोमीटर दौड़ लगाई

​​​​​​​डूंगरपुर शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए पूर्व तैयारी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 से अधिक उम्मीदवारों ने दौड़ और शारीरिक मापदंड के परीक्षण में हिस्सा लिया। यह शिविर मुख्य शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया था। शिविर में सेवानिवृत्त और सेवारत पुलिसकर्मियों ने युवाओं को शारीरिक मापदंड प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी और उन्हें सही तरीके से तैयारी करने की ट्रेनिंग कराई। सबसे पहले अभ्यर्थियों को नंबरिंग कर 5 किलोमीटर की दौड़ करवाई गई, जिसमें उन्हें ग्राउंड के 11 चक्कर लगाने थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दौड़ में उनके प्रदर्शन को मार्क किया। दौड़ के बाद अभ्यर्थियों की लंबाई, वजन और शारीरिक क्षमता का आकलन किया गया। शिविर में कई अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि कुछ दौड़ पूरी नहीं कर पाए और कुछ अन्य मापदंडों में असफल रहे। पुलिसकर्मियों ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को आगामी दिनों में बेहतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे मुख्य शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *