डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के हथाई गांव में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई।
महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान मंजू के रूप में हुई है, जो हथाई गांव निवासी रमेश अहारी की पत्नी थीं। रविवार सुबह मंजू शौच के लिए घर के बाहर गई थीं। इसी दौरान एक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने पर मंजू चिल्लाईं, जिसकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन तुरंत मंजू को दामड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। दोवड़ा थाने के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि रमेश अहारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


