डॉ. अशोक विश्वकर्मा जिला संगठन मंत्री बने

सीहोर|आदर्श विश्वकर्मा कल्याण महासभा भारत के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा की सहमति पर, प्रदेश अध्यक्ष दयाराम निमोदिया और प्रदेश सचिव सुदेश विश्वकर्मा की अनुशंसा से डॉ. अशोक विश्वकर्मा को सीहोर जिला संगठन मंत्री बनाया गया। नियुक्ति की घोषणा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विश्वकर्मा ने की। नव-नियुक्त संगठन मंत्री डॉ. अशोक विश्वकर्मा ने सभी शीर्ष पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी सक्रियता से निभाऊंगा। समाज की सेवा, मयवंशी संगठन की मजबूती और युवाओं को जोड़ने के लिए लगातार काम करता रहूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *