डोंगा में बैठाकर श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता को तालाब पार कराया

पलारी| नगर पंचायत पलारी में परिक्षेत्र स्तर पर शिरोमणि भक्त गुहा निषादराज जयंती मनाई। मातृ शक्तियों ने कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता का विधि-विधान से उनके चरण धोए गए। श्रद्धालुओं ने चरणामृत ग्रहण किया। इसके बाद डोंगा में बैठाकर गंगा नदी के भाव के साथ नगर के तालाब से पार कराया गया। यह दृश्य त भावविभोर करने वाला रहा। इस अवसर पर स्थानीय मानस मंडलियों ने रामकथा का मंचन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, राकेश यादव , खेमलाल देवांगन, लक्ष्मी साहू, राजेंद्र निषाद, नंदराम साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *