तनाव और रोगों से मुक्ति के लिए योग आवश्यक: राठी

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय योग संस्थान ने एसएल भवन स्कूल के प्रांगण में सामूहिक कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में अमृतसर के विभिन्न केंद्रों के साधकों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर गिरधारी लाल ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। मुख्य मेहमान राठी, किशोर और अमृतसर के अधिकारियों वरिंदर धवन, सतीश महाजन, सुनील कपूर, मनमोहन कपूर, मास्टर मोहनलाल, प्रमोद सोढ़ी ने दीप प्रज्वलित किया। मंच संचालन कर रहे सतीश महाजन ने मुख्यातिथि, संस्थान की गतिविधियां और आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वेद प्रकाश राठी ने बताया कि आजकल ज्यादातर लोग तनाव के साथ-साथ छोटी बड़ी कई बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, हृदयाघात हृदय रोग, मधुमेह, थायराइड आदि से घिरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे हर मनुष्य योग के द्वारा अपने जीवन को रोग मुक्त रख सकते हैं, जिसमें हमारा आहार भी मुख्य भूमिका निभाता है। समागम के अंत में शामिल लोगों ने योग और आहार से संबंधित मुख्यातिथि से कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। समागम की समाप्ति मोहनलाल द्वारा शांति पाठ से की गई। जिसके साथ ही सभी ने सामूहिक रूप से समाज और व्यक्तिगत जीवन में शांति और स्वास्थ्य की कामना की। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग योग के लाभों से परिचित हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *