भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब में गृह विभाग 79 पुलिस अफसरों में फेरबदल किया है। तरनतारन में एसपी हैड क्वार्टर अजयराज को बदलकर असिस्टेंट कमाडेंट फर्स्ट आईआरबी पटियाला भेज दिया गया है। उनकी जगह पर सुखनिंदर सिंह को तैनात किया गया है। इसके अलावा बटाला में तैनात एसपी हैडक्वार्टर गुरप्रीत सिंह सहोता को बदलकर सिटी में एडीसीपी पीबीआई लगाया गया है। वहीं तरनतारन में बतौर डीएसपी एसडी तैनात राजेश कक्कर की जगह पर सुखबीर सिंह लेंगे। डीएसपी सतपाल सिंह को तरनतारन में बतौर डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस कम नारकोटिक्स तरनतारन का पद दिया गया है। इस फेरबदल में नवनियुक्त डीएसपी इंद्रदीप सिंह को अमृतसर सिटी में काउंटर इंटेलिजेंस का डीएसपी लगाया गया है और एसीपी साइबर क्राइम फोरेंसिक का पदभार डीएसपी लखविंदर सिंह संभालेंगे। इससे पहले लखविदंर सिंह फिरोजपुर देहाती में तैनात थे।


