बैकुंठपुर | जिला मुख्यालय के ग्राम तलवापारा में दिनदहाड़े गौवंश के साथ क्रुरता का मामला सामने आया। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि आरोपी ने गौवंश को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और उठने में असमर्थ हो गया। ग्रामीणों के विरोध पर आरोपी ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया।


