तलवार लहराते हुए वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार:एसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

देवास पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर धारदार हथियार के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर हुई है। आरोपी विनय सांगते (30) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह तलवार लहराता दिख रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और तलवार जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी से वीडियो डिलीट करवाया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 तहत मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश कर दिया। यहां से युवक को जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *