तालाब की पाल पर टहलते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से गिरा, मौत

भास्कर न्यूज|बारां शहर स्थित डोल तालाब की पाल पर टहलते समय एक व्यक्ति मिर्गी का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर गया। पाल की दीवार से निकल रहे सरिए में कपड़े उलझने से व्यक्ति काफी देर लटका रहा। जिसे पुलिस और आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली थाना हैड कांस्टेबल रामावतार ने बताया कि शहर के श्रमिक कॉलोनी निवासी इमदात अली (58) शुक्रवार को दोपहर में घर से खाना खाकर निकला था। जो डोल तालाब की पाल पर टहल रहा था। व्यक्ति को काफी लंबे समय से मिर्गी के दौरों की शिकायत थी। टहलते समय अचानक मिर्गी का दौरा आने से वह पाल से गिर गया। इस दौरान उसके कपड़े पाल की दीवार में निकल रहे सरिए में फंसने से युवक काफी देर तक लटका रहा। शोर सुनकर आस पास मौजूद लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *