खरगोन | जिले में पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान के तहत नाबालिग बालिकाओं का तलाशने में जुटी है। घर से गुम हुई 3 नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया। जिसमें खलटांका चौकी 2 और मंडलेश्वर थाने की 1 नाबालिग बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द किया। खलटांका पुलिस टीम ने 14 अगस्त और 1 सितंबर को गुम हुई नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट बलकवाड़ा थाने पर दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम हुई दोनों बालिकाओं को गुजरात से तलाश कर बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। इसी क्रम में मंडलेश्वर थाना क्षेत्र में 14 दिसंबर को गुम हुई नाबालिग बालिका की सूचना मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान संदेही विशाल निवासी कुसुम्बिया थाना महेश्वर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 17 वर्षीय नाबालिग को जब्त कर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


