तीन स्टेशनों पर तीन अलग-अलग ट्रेनों का ठहराव कल से:मंडोर एक्सप्रेस अब नावां और ऋषिकेश ट्रेन रुकेगी मूंडवा, मोकलसर में चेन्नई सुपरफास्ट का स्टॉपेज

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने यात्रियों को गणतंत्र दिवस से ठीक पहले बड़ी राहत दी है। मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों-मोकलसर, मारवाड़ मूंडवा और नावां सिटी- पर रविवार (25 जनवरी) से तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव शुरू हो रहा है। अब यात्रियों को दिल्ली, ऋषिकेश और चेन्नई जाने वाली ट्रेनों के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर शुरू किया है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की लंबी समय से चल रही मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए 25 जनवरी से इन ट्रेनों का संबंधित स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इससे स्थानीय व्यापार और आम जनजीवन को बड़ा फायदा मिलेगा। नावां सिटी: दिल्ली जाने वालों की राह आसान राजधानी दिल्ली और जोधपुर के बीच चलने वाली सबसे लोकप्रिय ट्रेन मंडोर सुपरफास्ट अब नावां सिटी स्टेशन पर भी रुकेगी। मारवाड़ मूंडवा: ऋषिकेश एक्सप्रेस का स्टॉपेज धार्मिक नगरी ऋषिकेश और बाड़मेर के बीच चलने वाली ट्रेन को अब मारवाड़ मूंडवा में ठहराव दिया गया है। मोकलसर: चेन्नई सुपरफास्ट रुकेगी सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेन का मोकलसर में ठहराव शुरू किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *