अमृतसर | हिमजन एकता मंच की मासिक बैठक रविवार को नवनीत बलिहार के बटाला रोड स्थित निवास स्थान पर हुई। इसमें 25 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे श्री राम एवेन्यू श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में तुलसी माता पूजन दिवस के उपलक्ष में हवन करवाने का फैसला किया गया। तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना काफी शुभ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन तुलसी देवी की पूजा जरूर करनी चाहिए ।


