31 बेटियों की शादी करवाई

भास्कर न्यूज | अमृतसर झब्बाल रोड स्थित श्री मंगला नंदगिरि महाराज सेवा सोसायटी की तरफ से सोमवार को 31 बेटियां की शादियां करवाईं। सतपाल काले शाह की प्रधानगी में करवाई शादियों में कई लोग आशीर्वाद देने पहुंचे। इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रभु दयाल महाजन मुख्य रूप से शामिल हुए। सुबह से शाम तक चली इन शादियों में पंडितों ने मंत्रोच्चारण से शादी संपन्न करवाई। इस मौके पर आशु शाह, प्रभात, दीपक, लवप्रीत, नीरज ने बताया कि सोसायटी की तरफ से पिछले कई सालों से बेटियों की शादियां करवाई जाती हैं। इस मौके पर प्रभदयाल महाजन ने कहा कि बेटियों की शादी करवाना पुण्य का काम है। इस मौके पर सोसायटी के सदस्यों ने महाजन को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *