अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोगौलिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच गुरुवार को जयपुर में दो दिन में 16,600 रुपए बढ़कर चांदी 2.86 लाख रुपए प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस महीने चांदी हर दिन नया स्तर छू रही है। इसके चलते 15 दिन में दौरान जयपुर में चांदी 49,000 रुपए यानी 21 फीसदी महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर, 2025 को चांदी के भाव 2,36,500 रुपए थे। उधर, सोना भी 1,45,200 रुपए प्रति दस ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। उधर, सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खूंटेटा का कहना है कि इस महीने सोने और चांदी में काफी तेजी देखी गई है। वैश्विक स्तर पर हालात है।


