तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो छात्रों को मारी टक्कर, मौत:स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा, ग्रामीणों ने कार्रवाई की रखी मांग

ब्यावर जिले के गांव मांडावास में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। हादसा छात्रों के स्कूल जाते वक्त हुआ था। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों की ओर से पुलिस से परिवार को आर्थिक सहायता देने और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में ब्यावर सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यावर सदर थाने के एएसआई प्रकाश ने बताया कि मोहम्मद काठात(17) पुत्र इब्राहिम एवं आदिल काठात (16) पुत्र अब्दु दोनों सुबह स्कूल जाने के लिए ब्यावर की ओर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। एएसआई ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि आदिल कि मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मोहम्मद काठात को उपचार के लिए अजमेर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परियोजनाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। (इनपुट-सहयोग महेंद्र सिंह रावत,जवाजा)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *