मानोरा| राष्ट्रीय राजमार्ग 146 पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पुष्पेन्द्र आदिवासी (उम्र 26), पिता शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उमेश सिंह, पिता अमर सिंह को भी चोटें आईं। दोनों युवक त्योंदा रसीलपुर के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज गति में थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एंबुलेंस से दोनों को ग्यारसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।


