तेरी ओट संस्था के नए भवन का हुआ उद्घाटन

लुधियाना| सुआ रोड स्थित न्यू हरनाम नगर में तेरी ओट दिव्यांग संस्था के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। संस्था की अध्यक्षा इकबाल कौर की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का आरंभ श्री सुखमणि साहिब के पावन पाठ और कीर्तन दरबार से हुआ। इस आध्यात्मिक वातावरण के बीच उपस्थित अतिथियों ने एक सुर में संस्था के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान भारत भूषण आशु, राकेश पराशर, अश्वनी शर्मा, पवन दीवान, लीना टपारिया, टोनी कपूर व डॉ. राजेश अरोड़ा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा राजनीति से ऊपर उठकर की जानी चाहिए, यही सच्ची मानवता है। संस्था की अध्यक्ष इकबाल कौर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को निशुल्क डे-केयर और भोजन के साथ-साथ सिलाई व आर्ट-क्राफ्ट जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *