कवर्धा| भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से शुरू हो चुका है। 10 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। इस भर्ती में जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं व 10वीं), महिला सैन्य पुलिस समेत रेगुलर कैडर के तहत धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पद शामिल हैं।


